मंगलवार 4 अगस्त 2026 - 06:29
अरबईन के ज़ायरीन के लिए हज़रत अब्बास अ.स.के मौकिब में विशेष स्वागत

हौज़ा / नजफ़ अशरफ़ से कर्बला मु'अल्ला जाने वाले मार्ग पर स्थापित हज़रत अब्बास अ.स.के पवित्र रौज़े के सांस्कृतिक मौकिब का अरबईन के ज़ायरीन द्वारा व्यापक स्वागत किया जा रहा है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अल-कफ़ील के हवाले से बताया गया है कि हज़रत अब्बास (अ.स.) के पवित्र रौज़े ने कर्बला की ओर जाने वाले तीन प्रमुख मार्गों बग़दाद, नजफ़ अशरफ़ और बाबिल पर यह सांस्कृतिक मोकिब स्थापित किया है। इसका उद्देश्य अरबईन ज़ायरीन को धार्मिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक तथा जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रम प्रदान करना है।

नजफ़ मार्ग पर सांस्कृतिक मौकिब के प्रभारी सैयद अहमद सादिक़ ने बताया कि यह मोकिब प्रतिदिन विभिन्न देशों से आने वाले हज़ारों ज़ायरीन का स्वागत करता है, क्योंकि नजफ़–कर्बला मार्ग कर्बला जाने वाले श्रद्धालुओं के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्गों में से एक है।

उन्होंने कहा कि मोकिब लगातार धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जो ज़ायरीन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मौकिब की गतिविधियों में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ, धार्मिक मार्गदर्शन कार्यक्रम, पुस्तक एवं प्रकाशन प्रदर्शनी तथा ज़ायरीन के लिए विभिन्न प्रकार की सहभागितापूर्ण गतिविधियाँ शामिल हैं

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha